विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का हर देश एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ में नए नए आविष्कार कर रहा है। तमाम सुविधाओं से सम्पन्न अरब के शहर दुबई ने दुनिया में तकनीकी क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। और अब इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए दुनिया की पहली ‘सुपरसोनिक हाईपरलूप’ सेवा शुरू होने जा रही है। इस ट्रांस्पोर्ट सेवा के चलते ध्वनि की गति से भी तेज़ रफ्तार में सफर किया जा सकेगा। भारत के हिसाब से देखें तो इस सर्विस के आने से, दिल्ली से मुंबई की दूरी 50 मिनट से लेकर एक घंटे में तय की जा सकती है।

फिलहाल इस हाई स्पीड ट्रेन को शुरू करने के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा टॉवर में सड़क-यातायात विभाग और लॉस ऐंजलिस की कंपनी ‘हाईपरलूप वन’ के बीच एक समझौता किया गया। इसे बनाने का काम ‘डेवलूप’ नाम की कंपनी को सौंपा जाएगा, जो अगले चार साल में दुबई में दुनिया की पहली हाइपर लूप सेवा शुरू करेगी।

1 2
No more articles