प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है,जो इंसान को किसी भी हद तक ले जा सकता है। इंसान जिससे प्यार करता है उसी के साथ जीवन बिताना चाहता है। आए दिन हम प्यार से जुड़े किस्से, कहानियां, खबरें सुनते ही रहते हैं । प्यार एक ऐसा एहसास है जो इंसान का जीवन आबाद भी कर सकता है और बर्बाद भी। आपने कई बार सुना होगा की अपने प्यार के खातिर एक इंसान ने दूसरे इंसान की जान ले ली लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है उस खबर से आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। मामला उत्तरप्रदेश के चित्रकूट की मऊ तहसील के बरवार गांव का है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काट काट कर इसलिए मार डाला क्योंकि वह उसे नापसंद था।

इसे भी पढ़िए – वेश्यालयो में इंसानो की जगह लेंगे रोबोट

दरअसल, यह महिला किसी और से प्यार करती थी। जिस समय महिला ने अपने पति पर हमला किया उस वक्त वह सो रहा था। महिला नीरज की शादी अप्रैल 2016 में महादेव के साथ हुई थी, जिसे लड़की पसंद नहीं करती थी। नीरज की मानें तो वह अपने ही गांव के एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। नीरज के मुताबिक उसे रोजाना हवस का शिकार बनाया जाता था, जो कि उसे बर्दाश्त नहीं था इसलिए एक दिन उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। उसका कहना है कि वह आज भी अपने प्रेमी से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

No more articles