कैजुअल सेक्स के अगर आप हैैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, रिसर्च , एक रिसर्च से पता चला है कि आधुनिक समय में बढ़ते कैजुअल सेक्स से युवाओं के दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे युवा डिप्रेशन के भी शिकार हो सकते है। आजकल अक्सर देखा जाता है कि शादी में अत्यधिक गैप होने के कारण युवा कैजुअल सेक्स की तरफ अधिक आकर्षित होते है। जिससे जाने-अनजाने में गलती हो जाती है।

हालांकि, कैजुअल सेक्स के बाद लड़का तो नार्मल रहता है। लेकिन लड़कियां ये सोचती है की उसका मिस यूज़ किया गया है। जिस कारण वो डिप्रेशन में चली जाती है। दूसरी तरफ यदि लड़की सेक्स रिलेशन के लिए मना करती है तो लड़का इसे अपमान मान लेता है और बदला लेने की फ़िराक में रहता है। ये दीवानगी कब आवारगी में बदल जाती है। लड़के के माता-पिता को पता नहीं होता है। ऐसे में दोनों कंडीशन में कैजुअल सेक्स युवाओं पर विपरार्थक प्रभाव डालता है।

रिसर्च के अनुसार ऐसा नहीं है कि युवा इससे बाहर नहीं आ पाते है। लेकिन इस बीमारी से बाहर आने के बहुत कम आसार है। इसके लिए जरुरी है कि माता-पिता को अपने बच्चे को सही समय पर शादी अवश्य करा देना चाहिए। हालांकि, युवा इस बात से अवगत नहीं है। लेकिन विज्ञान और चिकित्सा दोनों क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि इससे शरीर और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। एक शोध के अनुसार कैजुअल सेक्स के प्रति आकर्षण के तीन मुख्य कारण है। जिसमें पहला, आई पिल का मिलना। जोकि युवाओं को आसानी से हर मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है। जिससे युवा सेफ जोन में खुद को देखते है।

दूसरा, जगह की उपलब्धता। ये मेजर कारण है। आजकल माता-पिता बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते है और बच्चे भी अपने पैर पर खड़ा होने की बात कर अपने पेरेंट्स को मना लेते है। जिससे माँ-बाप भी स्वतंत्र हो जाते है। ऐसे में समय पर शादी नहीं होने से ये युवा कैजुअल सेक्स के प्रति अधिक आकर्षित होते है। तीसरा, दोस्तों का प्रेशर। अक्सर देखा गया है कि लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त होते है। ये दोस्ती उन्हें हर चीज़ करने के लिए मजबूर करती है। ऐसे में ये दोस्ती कैजुअल सेक्स को भी बढ़ावा देती है।

No more articles