16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, हरियाणा शर्मसार, अंबाला में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। फिलहाल, लड़की का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।  लोगों के मुताबिक विक्टिम बेहोशी का हालत में सड़क किनारे पडी हुई थी। लगातार चल रहे इलाज के बाद भी वह खौफनाक मंजर से बाहर नहीं आ पा रही है।

घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो वारदात के बाद विक्टिम उल्टियां कर रही थी।  तब किसी तरह इस बात की जानकारी किसी अनजान शख्स के जरिए पिता तक पहुंचाई गई। हालत में सुधार न होने पर उसे अस्पताल लाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

1 2
No more articles