पति बनाता था पत्नी पर दबाव, वो वाला काम करे मायके वालों के सामने , इंदौर में दहेज मांगकर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दोषी पति को जिला कोर्ट ने दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

शुक्रवार को जज बीएल प्रजापति ने दोषी ओमप्रकाश उर्फ टीटू श्रीवास्तव निवासी कमला नेहरू नगर को सजा सुनाई। एजीपी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक 2009 में ओम ने नेहरू नगर की नीलम से शादी की थी। इन्हें एक बेटी भी है। 16 अप्रैल 2013 को नीलम ने जहर पीकर जान दे दी थी।

मल्हारगंज पुलिस को नीलम के पिता मोहनलाल ने बताया था कि दामाद बेटी से दहेज में एक्टिवा गाड़ी मांगता था। वह उसे पीटता भी था। तब उसे कर्जा करके गाड़ी दिलवा दी थी। बाद में वह 50 हजार रुपए के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर बेटी ने जान दे दी। कोर्ट ने 14 गवाहों के बयान के बाद फैसला सुनाया।

No more articles