ब्याज के नाम पर मां और बेटी दोनों के साथ किया गैंगरेप, कर्ज ले रखा था मां ने , राजधानी दिल्ली में एक युवती ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां और खुद के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा किया। पीड़िता के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार आरोपियों ने उनके साथ गैंगरेप किया था।

पीड़िता ने अपनी आपबीती शनिवार को सोशल मीडिया पर भी शेयर की। पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़िता की मानें तो उनके परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार ने अब दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है।

1 2
No more articles