महिला ने जैसे ही घर से बाहर कदम रखा, पड़ोसी घसीट ले गया उसे अपने घर और फिर… , हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंदौलीजार निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

युवक के डर के कारण उसने घटना को परिजनों को नहीं बताया। छह मार्च को उसने अपने पति को आपबीती बताई। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

बुधवार को गांव की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी की तड़के चार बजे वह घर के बाहर शौचालय गई थी। उसी वक्त पड़ोसी युवक उसे पकड़ कर अपने घर ले गया।

वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।  थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

No more articles