15 साल की लड़की को खाना खिलाने के बहाने ले गए होटल और वहां कमरे में उसे उठने का मौका नहीं दिया , पानीपत में असम की 15 वर्षीय किशोरी के साथ घरौंडा के जीटी रोड स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने के मामले में कथित पुलिसकर्मी करनाल के पबानाहसनपुर के राजेंद्र उर्फ फौजी और भीम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी पीडि़त किशोरी के मोबाइल फोन में मिले नंबर के आधार पर हुई। इससे पहले इस मामले में आरकेपुरम की आरती, मीना और जितेंद्र वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। दलाल दिल्ली का राजू और आरती का सहयोग नरेंद्र उर्फ काला फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

गाड़ी में बैठी किशोरी ने लाल कमीज पहने राजेंद्र उर्फ फौजी को देखकर कहा कि वह अपने को पुलिसकर्मी बता रहा था। राजेंद्र के साथ भीम सिंह भी था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेंद्र व भीम सिंह किसान हैं। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार, महिला थाना प्रभारी कविता और बाल कल्याण समिति की सदस्य किरण मलिक असम की किशोरी को साथ लेकर गाड़ी से सेक्टर 13-17 में महिला थाने के पास पहुंची। तभी किशोरी के मोबाइल फोन से मिली कॉल डिटेल से एक नंबर मिला। पुलिस ने किशोरी के जरिये उस नंबर पर कॉल कराई तो दो युवक महिला थाना के पास सेक्टर 13-17 पहुंचे।

No more articles