किराएदार ने मकान मालिक की बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार , नई दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में किरायेदार ने मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इलाके की एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

जानकारी के मुताबिक 26 जून को पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले मुस्तकीन (28) ने चार दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।

No more articles