इसकी जानकारी पीड़िता ने पति को दी और सुबह गीदम थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 363, 366, 376, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर तलाश कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक नदी उस पार के गांव ओरछा (ब्लॉक) में शिक्षक है। उससे खास जान पहचान नहीं है। एक-दो बार उसके घर दारू पीने के लिए आया था। तब पीडियाकोट स्कूल में शिक्षक होने की बात कही थी। इधर पुलिस आरोपी के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है।

 

1 2
No more articles