हैवानियत के नशे में चूर मां ने दो साल के बच्चे को सीढ़ियों से फेंका, क्या कोई महिला अपने दो साल के मासूम से बच्चे को सीढ़ियों से नीचे फेंक सकती है, नही न लेकिन पुल प्रह्लादपुर इलाके में पति से कहासुनी होने के बाद महिला ने अपने दो साल के बच्चे को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने पति की शिकायत के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बच्चे को मेडिकल जांच के लिए एम्स ले जाया गया जहां उसके शरीर पर कुछ घाव मिले।

अभी तक इस मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता नितिन गुप्ता ने बताया कि उनका पत्नी सोनू गुप्ता के साथ कुछ समय से पारिवारिक कारणों से मनमुटाव चल रहा है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

1 2
No more articles