उसने रेप करने से पहले लड़की को दिया नशे का इंजेक्शन, उसके बाद जो हुआ वो… , अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने नशे की सूई देकर तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। तीन दिनों बाद जब पीड़िता नशे से मुक्त हुई तो वह किसी तरह भागकर घर पहुंची। घर आने पर उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस के समक्ष पीड़िता ने बताया कि बीते 7 मार्च को वह रात के करीब 11 बजे जब शौच करने के लिए निकली तो पूर्व से घात लगाए युवक ने उसका मुंह दबा दबाकर उसे मकई के खेत में लेकर चला गया। वहां पर उसके साथ जोरजबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे नशे की सूई लगा दिया गया।

नशे की सूई लगते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह तीन दिनों तक मकई के खेत में बेहोश पड़ी रही। तीन दिनों के बाद जब उसका नशा टूटा तो वह किसी प्रकार वहां से भागकर घर पहुंची। इस दौरान उसके साथ क्या-क्या हुआ उसे नही पता। लेकिन उसका बदन दर्द से टूट रहा था।

जानकारी देने के बाद परिजन पीड़िता को लेकर शुक्रवार को महिला थाना पहुंचे। लेकिन महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का दर्द सुने बिना उसे भगा दिया। दूसरे दिन पीड़िता एससीएसटी थाना पहुंचकर आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस पीड़िता को जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

No more articles