दूल्हे ने पी रखी थी शराब, दुल्हन ने सरेआम किया ऐसा काम, सब हो गए हैरान , बिहार में शराबबंदी झेल रहे लोगों को जब बरात में पड़ोसी राज्य झारखंड आने का मौका मिला तो उनकी बाछें खिल गईं। शराब के पैग के आगे सारे पैमाने टूट गए।

बरातियों के साथ दूल्हे मियां भी बहक गए। ऐसा बहके कि वरमाला के समय कदमों के साथ जुबान भी बेकाबू हो गई। हालात देखकर दुल्हन भी भौचक रह गई। उसने शादी से इन्कार कर दिया। बेटी के साहस पर परिजनों के साथ गांव वालों ने भी सबक सिखाने के लिए दूल्हे व बरातियों को बंधक बना लिया। बरात पटना जिले के परैव गांव से आई थी। बरात सोमवार शाम करियातपुर गांव पहुंची। इस बीच बरातियों ने जमकर शराब पी। दूल्हे धीरज साव ने भी धीरज तोड़ खूब शराब पी।

1 2
No more articles