अमेरिका के साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में हुए एक शूटआउट का वीडियो सामने आया है जिसे फेसबुक पर लाइव किया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग भाग रहे हैं और फिर वो आपस में लडऩे लगते हैं। झगड़े के बीच एक व्यक्ति अचानक बन्दूक निकालकर गोली चला देता है और फिर लगातार गोलियों की आवाजें आने लगती हैं।जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

इस पूरी घटना को एक व्यक्ति फेसबुक लाइव के जरिये रिकॉर्ड कर रहा होता है। गोलियों की आवाजों के बीच वो व्यक्ति लोगों से उस रास्ते की तरफ आने से मना करता है। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह हुई इस घटना में 7-10 लोगों के जख्मी हो गए हैं।

No more articles