लिव इन में रह कर उड़ाई मौज, अब प्रेमी हो गया फरार

लिव इन में रह कर उ

लिव इन में रह कर उड़ाई मौज, अब प्रेमी हो गया फरार।महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव इन में रहने वाला प्रेमी धोखा देकर फरार हो गया है।महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।महिला को धोखा देकर फरार प्रेमी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एसपी देहात सुजाता सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का होने से एफआईआर जांच के लिए वहीं भेजी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से लखनऊ, गोमती नगर निवासी महिला ने एसपी देहात सुजाता सिंह से शिकायत की थी। महिला का कहना था कि वह नोएडा के एक मॉल में काम करती है। वर्ष 2014 में उसकी मुलाकात एक अन्य मॉल में काम करने वाले अनूपशहर निवासी पारस से हुई थी।आरोप है कि पारस ने उसे शादी का झांसा दिया और लिव-इन में रहने लगा। मई में युवक के परिजनों को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो उसने धोखा दे दिया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles