साध्वी प्राची को आईएसआई की जान से मारने की धमकी। हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची को रात करीब 1 बजकर बीस मिनट पर उनके मोबाइल फोन पर किसी अंजान व्यक्ति का एक फोन आया, वह अपने आप को आईएसआई का सदस्य बता रहा था और जान से मारने की धमकी दी। कि यदि वह राम मंदिर और हिंदू सम्मेलनों में जाएंगी तो उन्हे मार दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए पैरों से आती है अगर बदबू तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे!

इस धमकी के संबंध में साध्वी शनिवार को एसएसपी से मिलेंगी। साध्वी प्राची ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि को वह प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर पहुंची थीं। उसने साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर राम मंदिर और हिंदू सम्मेलनों में जाओगी तो उन्हें जान से हाथ धोना पडेगा।

इसे भी पढ़िएदोबारा स्कूल जाने लगा दुनिया का सबसे मोटा बच्चा

साध्वी ने बताया कि उन्होंने रात्रि में ही एसएसपी को फोन मिला कर इस बारे में जानकारी देनी चाही, मगर एसएसपी कवि सम्मेलन और मुशायरे में थे, उन्होंने फोन नहीं सुना। शुक्रवार को फोन किया तो बताया किया गया कि कप्तान साहब सो रहे है। साध्वी ने कहा कि कप्तान ही नहीं पूरा प्रदेश सो रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने बताया कि वे शनिवार को एसएसपी से मिलेंगी। और इस संबंध में उनसे बात करेंगी।

No more articles