घर में अकेली लड़की के साथ बनाता था संबंध और अब हुआ ये हाल

घर में अकेली लड़की के साथ बनाता था संबंध और अब हुआ ये हाल, पहले लव फिर सेक्स और फिर धोखा। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ बालोद में रहने वाली एक लड़की के साथ इसके साथ एक युवक ने एक साल तक संबंध बनाया और हर बार उसे शादी का झासा देता रहा। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम कापसी निवासी आरोपी संदीप कुमार को बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

मामले में डीएनए टेस्ट ने आरोपी की असलियत को सामने लाया। पीड़िता हल्बा समाज की थी जिसके कारण आदिवासी एक्ट भी लगे हैं। उसमे भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता जब 12वीं कक्षा में थी, इस बीच आरोपी से उसकी जान पहचान हुई। उनके बीच प्यार हुआ और दोनों अक्सर मिला करते थे। लड़की के घर जाकर परिजनों की अनुपस्थिति में लड़की के साथ संबंध बनाता था।

1 2
No more articles