लड़कियों को तो छोड़ता ही नहीं ये प्रिंस, लड़कों के साथ भी करता था ओरल सेक्स , अमेरिका में रहने वाला सऊदी अरब का एक राजकुमार महिलाओं के साथ साथ पुरुषों का भी यौन उत्पीड़न करता था। इस बात खुलासा खुद तीन पीड़ित महिलाओं ने किया था। महिलाओं ने प्रिंस पर उन्हें बंधक बनाकर उनका यौन शोषण करने का इल्जाम लगाया था। महिलाओं के मुताबिक आए दिन प्रिंस के बंगले पर सेक्स और रेव पार्टी होती थी।

लॉस एंजिलिस पुलिस को शिकायत दर्ज कराने वाली इन महिलाओं की पहचान को गुप्त रखा गया है। अमरिका के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में एक 29 वर्षीय सऊदी राजकुमार मजेद अब्दुल अजीज अल सउद का बंगला है। सितंबर माह के अंत में राजकुमार के घर की देखभाल के लिए तीन अमरिकी महिलाओं को नियुक्त किया गया था।

महिलाओं ने पुलिस के सामने यह भी दावा किया कि उन्होंने राजकुमार मजेद को एक अन्य पुरूष की मदद से हस्तमैथुन करते देखा। वह पुरुषों के साथ भी यौन क्रीड़ा करता था। आए दिन उसके बंगले पर यही सब होता रहता था। राजकुमार को कई पुरुषों के साथ भी देखा गया था।

तीनों महिलाओं ने अपनी शिकायत में इस बात खुलासा भी किया कि सऊदी का यह राजकुमार सेक्स के साथ साथ ड्रग्स और नशीले पदार्थों की लत का शिकार है। वह अक्सर एक सफेद चूर्ण का सेवन भी करता है। महिलाओं का मानना है कि यह सफेद पदार्थ कोकेन थी।

महिलाओं की वकील वैन फ्रिश ने बताया कि उसकी मुवक्किल महिलाएं राजकुमार के घर में काफी परेशान थीं। उन पर अत्याचार हो रहा था। इसी दौरान पडोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने जब एक महिला की चीखें सुनी तो उसने पुलिस को बुला लिया। यह महिला उस समय बंगले की दीवार लांघने की कोशिश कर रही थी। तब पुलिस ने तीनों महिलाओं को मुक्त कराया।

लॉस एंजिलिस पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार मजेद को एक महिला को कथित तौर पर मुखमैथुन करने के लिए विवश करने के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया गया है। यह वही महिला थी जो उनके बंगले की दिवार फांद कर भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक वे इस मामले में अल सउद के खिलाफ दुराचार के आरोप लगाएंगे।

पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में खाड़ी देशों के शाही परिवारों के कई सदस्यों के अपने बंगले हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उनमें से किसी ने कानून का उल्लंघन किया है। यहां अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही कतर के शाही परिवार के सदस्य शेख खालिद बिन हमाद अल थानी को बेवर्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अल थानी अपनी पीले रंग की फरारी को शहर में बेहद तेज गति चला रहे थे। उन्होंने कई संकेतों को भी तोड़ दिया था। अल थानी अंतरराष्ट्रीय रेसिंग के समूहों का जाना-माना नाम हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में इन महिलाओं का आरोप है कि राजकुमार ने इन महिलाओं को डराया और उनके साथ यौन व्यवहार किया। राजकुमार ने एक अन्य महिला को उसके पूरे शरीर को चाटने के लिए भी कहा। जब इनमें से एक महिला ने इन सब बातों का विरोध किया तो प्रिंस ने उसे कहा कि तुम कुछ भी नहीं हो। मैं एक राजकुमार हूं और मैं जो चाहूंगा, वही करूंगा और कोई भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

No more articles