इसके बाद पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस इस तरह के आरोपों का खंडन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, लोनी थाना क्षेत्र न्यू विकास नगर कॉलोनी में एक कपल किराए पर रहता है। पति गुरुग्राम स्थित एक एमएनसी में जॉब करता है।

शुक्रवार रात नाइट शिफ्ट होने के कारण पति ऑफिस में था, जबकि घर में महिला अपने एक साल के बेटे के साथ अकेली थी। रात करीब 3 बजे 3 बदमाश चोरी करने की नीयत से घर में दाखिल हुए और करीब डेढ़ लाख की जूलरी व अन्य सामान बटोर लिया। इसके बाद उन्होंने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप करने से पहले एक चोर उनके घर से चोरी किए गए सामान को कहीं रख आया था। वहीं, महिला शोर नहीं मचा पाए, इसके लिए आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के पति को वारदात का पता शनिवार सुबह घर पहुंचने बाद चला।

 

1 2
No more articles