उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक लड़की के साथ लगातार 39 दिन तक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की ने रोते हुए पुलिस और परिवार वालों के सामने अपने दर्द की दास्तां बयान की। घटना हमीरपुर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की हैं जहां करीब 2 महीने पहले क लड़की को बहाने से बुलाकर उसके साथ 39 दिन तक बलात्कार किया। एक दिन जैसे तैसे लड़की वहाँ से भागने में सफल हुई और वापस अपने घर पाहुच कर उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।
लड़की ने परिजनों के साथ गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया जिसके बाद पुलिस ने 376 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 24 सितंबर को सढ़ा निवासी युवक राजेंद्र मिश्र बहला फुसलाकर ले गया था। लोकलज्जा वश किशोरी के परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर गुपचुप तरीके से उसका पता लगाते रहे। बुधवार को उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री को बांदा में कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। इसी बीच किशोरी मौका पाकर वहां से भाग निकली। गुरुवार को परिजन उसे कोतवाली लेकर आए।
1 2
No more articles