छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका शव

छात्रा से दुष्कर्म

छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका शव।  दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं। पिछले दिनों कालापीपल मंडी (शाजापुर) में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाला गांव का खेतिहर मजदूर निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार(आज) को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे ने बताया कि ग्राम कमालपुर का खेतिहर मजदूर रमेश (50) पिता लक्ष्मण जाटव ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था।

19 सितंबर को छात्रा राधिका (16) पिता नवलसिंह निवासी कमालपुर घर से सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकली थी। आरोपी रमेश उसे रास्ते से अगवा कर दो किमी दूर खेत पर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा इसकी जानकारी अपने परिजनों को न दे दे, इसके डर से उसने राधिका की खेत में ही हत्या कर शव जमनाप्रसाद शर्मा के कुएं में फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने खेत में कपड़े एवं चप्पल जला दी।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles