बलात्कार के आरोपी का कत्ल कर शव को पेड़ पर लटकाया

बलात्कार के आरोपी का कत्ल कर शव को पेड़बलात्कार के आरोपी का कत्ल कर शव को पेड़ पर लटकाया । उत्तर प्रदेश के  बाराबंकी में बलात्कार के आरोपी मुकेश कुमार रावत (22) को जान से मारने के बाद उसका शव फांसी पर लटका दिया गया। बृहस्पतिवार को एक युवती ने उस पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं मुकेश के नाना लल्लू ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि कत्ल को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया। यह घटना बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के मझियवां गांव की है।

मुकेश की मामी रेशमा के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद उसकी पेड़ से लटकती लाश मिली। वहीं जानकारी के अनुसार, जहां लाश मिली है वहां खेत में दो मीटर के दायरे में धान की फसल को नुकसान हुआ है। मुकेश के शरीर पर चोट व संघर्ष के निशान हैं। गले पर भी चोट है।

1 2
No more articles