पाकिस्तानी युवक ने कार सिखाने के बहाने यूक्रेन की महिला का किया रेप , दुबई में एक दूरदराज के इलाके में 36 वर्षीय पाकिस्तानी आदमी ने कथित तौर अपने सहयोगी का बलात्कार किया। मामला 8 जुलाई का है, जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई और अगली सुनवाई तीन जनवरी को होगी।

महिला ने अपने दोस्त के साथ आधी रात को अल-बशरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता आरोपी की जानती थी, जो करीब चार महीने से उसके साथ काम कर रहा था। उसने ही महिला को ड्राइविंग सिखाने की पेशकश की थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके डीएनए के निशान महिला के शरीर और उसकी कार की पीछली सीट पर मिले हैं। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी रियल एस्टेट एजेंट उस 32 वर्षीय महिला ने बताया कि हम अल करमा से वापस लौट रहे थे, तब उसने दुबई के लिए कार मोड़ दी।

1 2
No more articles