विदेश से दिल्ली आई थी इलाज कराने लेकिन यहां जंगल में ले जाकर कर दिया रेप , दिल्ली में हत्या, रेप, गैंगरेप जैसी घटनाएं आम बात है! दिल्ली धीरे धीरे देश की राजधानी का सम्मान खोती जा रही है! अब तो हालत यह है की दिल्ली अपराध की राजधानी बनती जा रही है। ऐसे ही एक घिनौना मामला सामने आया है। सूडान की एक 30 वर्षीय युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर साइकिल पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वह यहां पिछले साल अक्टूबर में इलाज कराने आई थी और तब से जसोला स्थित एक होटल में अपने अंकल के साथ रह रही है।

पुलिस के अनुसार, युवती को उसके अंकल ने छह फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी रात साढ़े आठ बजे उसने सरिता विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन रात साढ़े 11 बजे युवती खुद ही थाने पहुंच गई और अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

1 2
No more articles