केमिकल सुंघा कर पहले बेहोश किया और फिर उसके साथ किया ऐसा काम… , मुजफ्फरपुर शहर के छाता बाजार इलाके से तीन दिन पूर्व अपहृत नाबालिग हिम्मत के चलते देह व्यापार के दलदल में फंसने बची। हाथ-पांव बांधकर उसे कमरे में कैद किया गया था। मौका मिलते ही बुधवार को वहां से भाग निकली। मदद की गुहार पर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। नगर थाने की पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि तीन दिन पूर्व बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा किया था।

पूछताछ के दौरान घबराई नाबालिग बयान भी बदल रही थी। पड़ोस के लोगों का भी उस पर दबाव दिखा। बहरहाल पुलिस ने उसे अभी सुरक्षित रखा है। ताकि मन शांत होने के बाद उसके साथ घटित घटना के बारे में सही पता चल सके। किस घर में उसे रखा गया, वह भी नहीं बता रही थी।

1 2 3 4
No more articles