दो मनचले छेड़ते थे उसकी बहन को, उसके बाद फिर वो हुआ जो.. , खंडवा में ग्राम रोशनी के पास जंगल में दो युवकों की गला रेतकर की गई हत्या का खुलासा हो गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी की बहन पर दोनों युवक बुरी निगाह रखते थे, इस कारण उन्होंने दोनों की दराती से गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस को ये शव गत 22 दिसंबर को मिले थे।

हत्या करने के बाद अपने तीसरे साथी शोभालाल पिता मोतीलाल (30) के साथ मिलकर घर में पड़े खून को पानी से धोया। इसके बाद उस पर मिट्टी डालकर गोबर से पोत दिया। शव बोरे में भरकर तीनों बाइक से कालीघाेडी के जंगल में पहुंचे। यह जंगल रोशनी चौकी क्षेत्र में आता है। जंगल में घोड़ा पछाड़ नदी पर बनी पुलिया में पाइपों के अंदर बोरे फेंक कर वापस लौट आए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

1 2
No more articles