राजधानी दिल्ली में एक दोस्त की बीवी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा युवक को भारी पड़ गई। बीवी के साथ संबंध बनाने की इच्छा जानपति आग बबूला हो गया। शराब पीने के दौरान बात छिड़ने पर पति ने अपने दोस्त को मार डाला। पूरा मामला दिल्ली के अमन विहार इलाके का है। दोस्त रमेश ने विजय को चैलेंज किया था कि वह उसकी बीवी के साथ शारीरिक बनाकर रहेगा। हद तो तब हो गई, जब रमेश ने विजय को कह दिया कि वह हर हाल में उसकी बीवी के साथ शारीरिक संबंध बनाएगा।

पुलिस को रविवार की सुबह अमन विहार के शिव विहार, प्रेम नगर पार्ट 2 स्थित मकान के छत से युवक का शव मिला था। घटना के बाद से वह परिवार के साथ गायब था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि मृतक युवक शनिवार की रात को विजय के कमरे पर आया था और दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर उसे आरके पुरम सेक्टर-2 से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में विजय ने बताया कि शनिवार की रात विजय के घर रमेश आया और दोनों छत पर शराब पीने लगे। इसी दौरान विजय की पत्नी छत पर आई तो रमेश ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे विजय नाराज हो गया और वहां रखी लकड़ी के बल्ली से उसके चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद वह पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर ऑटो से आरकेपुरम चला आया था।

No more articles