वो घर से निकली थी, किसी ने उसे पीछे से दबोचा, वो चीख भी नहीं पाई और हो गया खेल , अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ादमाली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी का माहौल है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल की परिस्थितियों को देखकर किसी नजदीकी रिश्तेदार पर ही वारदात को अंजाम दिए जाने का शक भी जताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बड़ादमाली निवासी चुनमुनिया बाई 28 वर्ष शुक्रवार को घर से निकली थी। उस दिन वह घर वापस नहीं लौटी। अगले दिन घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर महुआ पेड़ के नीचे विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में मृत पड़ी हुई थी।

1 2
No more articles