अय्याशी के लिए कुछ इस तरह लड़कियां चुनता था गद्दाफी

gaddafi-3_1780857b

लीबिया की जनता पर 42 साल तक राज करने वाला तानाशाह मुअम्मर अल गद्दाफी, अपनी अय्याशियों के लिए काफी लोकप्रिय था।

गद्दाफी की अय्याशी की ढेरों कहानियां ‘गद्दाफीज हरम’ नामक एक किताब में दर्ज हैं। इस किताब को एनिक कोजियान ने लिखा है। गद्दाफी की मौत के बाद एनिक कोजियान ने गद्दाफी की शिकार हुईं कई लड़कियों से मुलाकात की थी।

गद्दाफी हमेशा बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया करता था। इसके लिए वह अक्सर स्कूल और कॉलेज जाया करता था। इस दौरान उसे जो भी लड़की पसंद आ जाती, तो उसके सिर पर हाथ रख देता था। गद्दाफी के वफादार सैनिक यह इशारा समझ जाते थे। इसके बाद वह लड़की गद्दाफी के हरम में पहुंचा दी जाती थी।

लड़की के परिवार वाले मुंह नहीं खोल सकते थे, क्योंकि ऐसा करने पर पूरे परिवार की मौत तय थी। गद्दाफी ने सैकड़ों बच्चियों का बलात्कार किया, जिनमें कईयों की उम्र 14 साल से भी कम थी।

1 2 3
No more articles