प्यार में पागल लड़कियों को करना है एक दूसरे के साथ वो काम...नहीं तो कर लेंगी सुसाइड!

इन दोनों में एक महिला अपनी सात साल पुरानी शादी को तोड़ चुकी है, जबकि दूसरी महिला अभी भी पढ़ाई कर रही है। एक ही गांव की रहने वालीं दोनों महिलाएं एक ही समुदाय की भी हैं।

इस रिश्ते का खुलासा होने के बाद दोनों के परिजनों ने उनकी पिटाई की है। इसी बात से नाराज दोनों महिलाएं थाने पहुंची और अपनी जान बचाने की मांग करने लगी। उन्होंने थाने में यह भी कहा कि अगर उन्हें लिव-इन में नहीं रहने दिया गया तो वे सुसाइड कर लेंगी। लेकिन परिजन भी कम नहीं है वो लोग भी थाने पहुंच गए और  देश में समलैंगिकता को अपराध मानने का हवाला देते हुए इस नाजायज रिश्ते को खत्म करने का दबाव बनाने लगे।

आपको बता दें की आईपीसी की धारा 377 में साफ है कि अपने जैसे लिंग के साथ संबन्ध बनाना कानूननजुर्म है।लेकिन ये रिश्ता अब पुलिस के गले की फास बन रहा है।

1 2
No more articles