भारत में लिव इन रिलेशनशिप हमेशा से ही एक चर्चा का विषय रहा है और एक बड़े स्तर पर लोगों ने पश्चिमी सभ्यता का हवाला देकर इस प्रथा का काफी विरोध भी किया गया। लेकिन क्या आपको पता है कि लिव इन रिलेशनशिप विदेशी नहीं बल्कि हमारे देश की ही काफी पुरानी सभ्यता है, जो लगभग 1000 साल पुरानी है।

दरअसल राजिस्थान के उत्तर पश्चिम में गरासिया नामक जनजाती के लोगों ने इस प्रथा की शुरुआत की थी और इन लोगों ने आज तक इस प्रथा को कायम किया हुआ है। इस प्रथा के अनुसार जब तक लड़की और लड़का दोनों अपने जिम्मेदारियां उठाने के काबिल नहीं हो जाते, तब तक दोनों बिना शादी किए साथ रह सकते हैं।

पिछले दिनो गरासिया के एक 70 साल के एक पुरुष ने 60 साल की महिला से शादी की है। उनसे जब देर से शादी करने का कारण पूछा गया तो उन्होने कहा, “हम अपने बच्चों की शादी के बाद शादी करना चाहते थे” हालांकि इनके ये तीनों बच्चे बिना शादी के ही पैदा हुए हैं।

कहा जाता है कि यह प्रथा विदेशों में 100 साल पुरानी है लेकिन असल बात तो ये है कि भारत में यह प्रथा पिछले 1000 साल से चली आ रही है। लेकिन फिर भी भारत में जब भी कोई लिव इन रिलेशनशिप का मामला सामने आता है तो यही कहा जाता है कि यह पश्चिमी सभ्यता हमारे देश की संस्कृति पर बुरा असर डाल रही है।

No more articles