पुलिस के मुताबिक,युवक और उनकी महिला दोस्त को करीब पांच लोगों ने कोल्लम के बीच पर पास परेशान किया। महिला से अश्लील और अपमानजनक सवाल पूछे गए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह जोड़ा कथित तौर पर जंगल के इलाके में चला गया था, क्योंकि वहां कोई पब्लिक टॉयलेट नहीं था। इस गैंग ने यहीं दोनों को प्रताड़ित किया और जब युवक ने लड़की को बचाने की कोशिश की तो उस पर हमला किया गया। इसके बाद कपल का वीडियो बनाया गया धमकी दी गई। जोड़े ने पुलिस में सूचना दी और तब जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

युवक के दोस्तों के मुताबिक, इस घटना के बाद युवक परेशान रहने लगा था। केरल के सीएम पी विजय ने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने मोरल पुलिसिंग को लेकर पुलिस को कहा है कि इस तरह की आपाराधिक घटनाएं केरल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

1 2
No more articles