आपसी झगड़े में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आपसी झगड़े में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भोपाल में मामूली से झगड़े पर पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। चंदेरी थाना क्षेत्र के तहत सूरैल के मंझराटोला सुनपुरा में पति पत्नी के बीच चक्की से आटा नहीं लाने पर विवाद हो गया। नोक-झोंक के बाद पति चक्की से आटा उठाने चला गया। इसी बीच पत्नी ने गुस्से में आकर घर में फांसी लगा ली। जब पति आटा लेकर वापस पहुंचा तो पत्नी को फांसी पर लटकता देख उसे नीचे उतारा और खुद उसी फंदे से लटक गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर घर में आटा खत्म होने पर सुनपुरा निवासी माखन पुत्र सोनी बंजारा 25 साल और उसकी पत्नी रेखा पत्नी माखन 23 साल के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद माखन चक्की से आटा लेने चला गया।

जब वह लौटकर आया तो पत्नी रेखा ने घर के अंदर म्याल पर फांसी पर लटकते देखा। इसके बाद उसने पत्नी को फंदे से उतारा और खुद उस पर लटक गया। दोनों की मौत हो गई।

1 2
No more articles