पति को पता था कि उसकी पत्नी उड़ाती है प्रेमी के साथ गुलछर्रे, इसलिए पति ने… , लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह पत्‍‌नी के प्रेमी नवीन कुमार को गांव के ही राजेश (काल्पनिक नाम) ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने गांव पहुंचकर मौके से एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मामले में नवीन या उसके परिजन ने कोई आवेदन नहीं दिया है। नवीन की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में प्रेम-प्रसंग को लेकर गोली चलाने की बात सामने आई है।

राजेश पिछले कुछ वर्षो से काम करने दुबई गया था। उसी दौरान उसकी पत्‍‌नी का नवीन के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। तीन माह पूर्व जब राजेश घर लौटा तो उसे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद राजेश ने अपनी पत्‍‌नी को बच्चों के साथ मायके भेज दिया। इससे पूर्व, गोली मारने के बाद लोगों के शोरगुल करने पर आरोपित भाग निकला। नवीन को पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

No more articles