पति नहीं कर पाता था पत्नी को खुश, सिर्फ इसलिए उसने पति का कर दिया… , बस्ती में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने पति के अपहरण व हत्या के आरोप में पत्नी व अन्य पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।थानाध्यक्ष सोनहा को सात दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कर अदालत को अवगत कराना होगा।

रामतेज ग्राम परसौना थाना सोनहा ने सुनील एडवोकेट के जरिए अदालत में अर्जी दी कि उसके पुत्र विजय कुमार की शादी वाल्टरगंज थाना के गांव बालेडीहा निवासिनी मीरा पुत्री जयराम के साथ 2009 में हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में कलह शुरू हो गया।

10 जून 2016 को जय राम मीरा व मीरा के भाई राम सागर बुद्धि सागर राजमन व राम सागर की पत्नी कुसुम एक राय होकर रोजगार दिलाने के बहाने विजय को ले गए। आज तक पता नहीं चला। विजय की हत्या कर दी गयी है। अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली है।

No more articles