छेड़छाड़ का किया विरोध तो सिरफिरे ने कर दिया ऐसा कांड , फर्रुखाबद में गुरुवार तड़के घर में सो रही कक्षा 12 की छात्रा को खिड़की से एक युवक ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व घर जाते समय आरोपी युवक के अभद्र शब्दों पर उसे खरी-खोटी सुना दी थी। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है।

घायल पूजा ने बताया कि आरोपी संजय नल फिटिंग का काम करता है। उसने एक बार रास्ते में जाते समय उससे अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर उसने संजय को डांट दिया था। उससे अन्य कोई रंजिश नहीं है। उसने स्वयं संजय को गोली मारते देखा है। मां सुलोचना ने बताया कि पति रघुवीर ¨सह रिश्तेदारी में गए थे। जानकारी पाकर दोपहर रघुवीर ¨सह भी आ गए। डा. हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है।

1 2 3
No more articles