उसने समझा कि बकरी खूंटे से खुल गई है। वह उठकर खिड़की के पास पहुंची। इस दौरान उसकी नजर बाहर गली में खड़े मोहल्ले के ही युवक संजय सक्सेना पर पड़ी। संजय ने तमंचा निकाल कर पूजा के गोली मार दी। गोली पूजा के सीने में लगी। वह चीख कर कमरे में गिर पड़ी। आवाज सुनकर बाहर लेटी मां सुलोचना बाहर दरवाजे पर पहुंची। आवाज देने पर घायल पूजा ने ही कमरे का दरवाजा खोला।

वह खून से लथपथ थी। उसने मां को बताया कि संजय गोली मारकर भाग गया। चीख पुकार मचने पर भाई सचिन, धीरज, राजन, रंजीत व रजत भी जाग गए। घायल पूजा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वहां से रिफर कर दिया गया। परिजनों ने छात्रा को शहर के ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

1 2 3
No more articles