पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान उसे महिला व नवजात शिशु को अपनाने की सलाह दी गई। लेकिन, आरोपी युवक ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। लिहाजा पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर जुर्म दर्ज कर लिया।

करीब डेढ़ साल पहले शिवचरण केंवट अकेली पाकर महिला के घर घुस गया। इस दौरान उससे जबरिया शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद से वह लगातार महिला के साथ रहने लगा। नतीजा यह हुआ कि महिला गर्भवती हो गई। बीते 8 जनवरी को महिला ने शिशु को जन्म दिया। बच्चा होने के बाद अब शिवचरण उसे पिता का नाम देने से इनकार कर रहा है। वह उसे अपना बच्चा मानने से ही इनकार कर रहा है। उसकी गतिविधियों से परेशान महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिवचरण के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

1 2
No more articles