कहते हैं पानी और आग के साथ खिलवाड़ नही करना चाहिए ऐसा करना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। जैसा इस लड़की के साथ हुआ पानी के साथ जरा सी मन मानी इसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी ,समुद्र में उठते भयानक ज्वार ने एक लड़की को पानी ने खींच लिया।

लड़की की पहचान 17 साल की प्रीती श्रीकृष्णा के रूप में हुई है। लड़की मरीन ड्राइव पर तेजी से ऊंची उठती लहरों के छूने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और उसे हाई टाइड ने पानी में खींच लिया।

मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट को नकारा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंची उठती लहरों के साथ सेल्फी लेते हुए लड़की के साथ यह हादसा हुआ है।

मुंबई पुलिस ने सबको मरीन ड्राइव और हाई टाइड वाली जगहों पर जाने के लिए चेतावनी दी है।मंगलवार को ज्वार के कारण समुद्री लहरों की ऊंचाई 4.81 मीटर ऊंची थी। बुधवार को यह ऊंचाई 5.02 मीटर दर्ज की गई। जिसके कारण आम लोगो को समुद्र से दूर रहने को भी कहा गया था।

No more articles