सूत्र बताते हैं कि इस लड़की को भी गिरोह ने अपने चंगुल में फंसाया और शुक्रवार को अगवा कर ले गए। आरोपी लड़की के परिवार की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए थे। जब वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया और जीरकपुर थाने मे पुलिस को जोर डालने पहुंचे तो पुलिस ने लड़की के मां-बाप को जिस फोन से कॉल किया था, उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो कि सेक्टर-15ए चडीगढ़ के एक घर की लगी।

इसके बाद पुलिस ने संबंधित घर पर छापा मारा तो पता चला कि यहां पर कोई नहीं था। इतने में घर से पुलिस को सूचना मिली कि लड़की घर पर आ गई है। इसके बाद परिवार एव पुलिस ने राहत की सांस ली। एक एडवोकेट ने बताया कि लड़की को गिरोह ने पुलिस के दबाव के बाद छोड़ा। आरोपियो को ढूढने के प्रयास जारी है। पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि लड़की सकुशल घर आ गई है और पुलिस ने इस केस में काफी सहयोग किया है।

1 2 3 4
No more articles