थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी के मुताबिक एक अक्टूबर को मृतका के घर में गांव का ही मतगंजन प्रसाद जबरन घुसा था और दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी देर रात को घर लौटे पति को लालती देवी ने दी थी। दो अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास होने लगा।

जिस कारण घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। उधर, घटना के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोमवार रात को उसने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पति रामशरण की तहरीर पर आरोपी मतगंजन प्रसाद पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

1 2
No more articles