पति गया था विदेश, देवर ने भाभी को अकेले पाकर दबोचा और बिस्तर पर पटक कर किया रेप , गोपालगंज में पति विदेश में नौकरी करने गया तो भाभी को अकेली पाकर देवर की नीयत बिगड़ गई। वह बराबर छेड़छाड़ करने लगा। एक दिन मौका देखकर उसने भाभी के साथ दुष्कर्म किया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसे जिंदा जला डाला। घटना मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर आकिल टोला गांव में हुई। बीती शाम पीडि़ता के बयान से घटना का खुलासा हुआ।

पीडि़ता बचाने के लिए तड़पती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आए तो उसकी जान बची। लोगों के दबाव में उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के कारण वह कई दिनों तक पुलिस को अपना बयान नहीं दे सकी।अंतत: बीती शाम उसने घटनाक्रम का खुलासा किया। पीडि़ता के बयान पर देवर सहित चार ससुराल वालों को घटना का नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

1 2
No more articles