मां अपने प्रेमी से सबंध बनाना चाहती थी, तभी देख लिया छोटी बच्ची ने..उफ़, रायपुर में गुढ़ियारी स्थित बजरंग नगर में 4 साल की बच्ची हर्षिता महार की हत्या उसकी मां लिली महार ने ही की। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लिली का दूसरे व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके साथ भागना चाहती थी, लेकिन हर्षिता की वजह से ऐसा नहीं कर पा रही थी। अपने और प्रेमी के बीच वह बच्ची को कांटा समझ रही थी।

घटना के दिन अल सुबह साथ में सो रही इकलौती संतान हर्षिता को गोद में उठाकर लिली छत पर ले गई। कड़कड़ाती ठंड में बच्ची आंख भी नहीं खोल पाई थी। सोए हालत में ही सीधे बच्ची की गर्दन पकड़कर मुंह को पानी टंकी में डुबो दिया। मासूम चीख भी नहीं पाई, केवल छटपटाती रह गई। जब उसका शरीर शांत पड़ा तब लाश को टंकी में छोड़कर कमरे में आई और सो गई।

उसे रास्ते से हटाने के लिए डुबोकर मार डाला। शुक्रवार को पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई और लिली को हिरासत में ले लिया। एएसपी सिटी विजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे हर्षिता की लाश पानी टंकी से बरामद हुई थी। जांच के दौरान उसकी मां की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कड़ाई से पूछताछ में उसने मासूम की हत्या करने की बात कबूल ली।

 

No more articles