एक बार फिर से बेंगलुरु हुआ शर्मसार, लड़कियों की डंडे से की पिटाई और दी अश्लील गालियां

एक बार फिर से बेंगलुरु हुआ शर्मसार

एक बार फिर से बेंगलुरु हुआ शर्मसार, लड़कियों की डंडे से की पिटाई और दी अश्लील गालियां, नए साल के जश्न के दौरान जहां बेंगलुरु में लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, ठिक कुछ इसी तरह से एक बार फिर बेंगलुरु अपने गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में आया है। बता दें कि यहां पर एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है।

बानसवाड़ी कॉलोनी में शहर के कुछ संभ्रात लोगों ने सरेआम दो नार्थ-ईस्ट की लड़कियों की डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इन लोगों ने लड़कियों को मारा ही नहीं बल्कि उन्हें अश्लील गालियां भी दीं।

ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीडियो में जो इंसान लड़कियों को डंडे से पीट रहा है, वो रिटायर्ड प्रिसिंपल बताया जा रहा है।

1 2
No more articles