रेप नहीं कर पाया तो महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन , नेपाली मूल की महिला अमानवीयता की हद पार करने वाली शर्मनाक घटना का शिकार हुई है। एक वहशी ने महिला के साथ यौनाचार करने का प्रयास किया और विफल रहने पर उसके प्राइवेट पार्ट में एक फीट लंबा बेलन डाल दिया, जिससे उसकी आंत फट गई। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डॉ. शाही ने बताया कि बेलन से पेट में आंत फट गई थी। महिला घटना के दूसरे दिन अस्पताल पहुंची थी, इसलिए ऑपरेशन और जटिल हो गया था। डॉ. शाही ने टीम के साथ महिला का ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला ने घटना की रिपोर्ट नहीं की है इसलिए मामला दबा रहा। मामला सुर्खियों में आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

1 2
No more articles