लड़की भले ही रिश्ते में उसकी कुछ भी लगती थी लेकिन उसकी निगाहों में तो सिर्फ हवस थी , लुधियाना के जस्सियां रोड स्थित सुनील पार्क इलाके में एक फैक्टरी मालिक अपनी ही दूर की रिश्तेदार की नाबालिग लड़की को डेढ़ साल हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की ने अपने पिता को यह बात पता चली तो उसे धमकियां मिलने लगी। लड़की व उसके पिता ने अब शुक्रवार को एसीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

लड़की के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म कर उसे धमकी देकर वहां से चला गया। इसके बाद वह कभी भी आ धमकता और उसे हवस का शिकार बनाता। यह सिलसिला डेढ़ साल तक चलता रहा। इसी दौरान पिता जब वापस लौटे तो बेटी को चुप-चुप रहने का कारण पूछा। पहले को बेटी ने नहीं बताया, लेकिन जब उन्होंने अपनी कसम दी तो वो बोली की उसका रिश्तेदार उसके साथ दुष्कर्म करता है।

युवती के पिता ने बताया कि 23 मार्च को कुछ अज्ञात लोग उनके पास आए और पुलिस को शिकायत न करने के लिए धमकाने लगे। उन्होंने पुलिस से मांग की कि उक्त शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की थी। अब परिजनों ने एसीपी से न्याय की गुहार लगाई है।

17 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुताबिक उसकी मां व भाई नजदीक की एक ही फैक्टरी में काम करते हैं। यह फैक्टरी उनके एक रिश्तेदार की है। इसी कारण उसके परिवार का फैफ्टरी मालिक के घर आना जाना लगा रहता था। लगभग डेढ़ साल पहले उसके पिता नेपाल चले गए और भाई व मां काम पर। इसी दौरान फैक्टरी मालिक रिश्तेदार उसके घर आया और उससे जबरन दुष्कर्म किया।

 

No more articles