सेक्स के पहले एस्प्रिन खाने वाली महिलाओं को होता है लड़का , शोधकर्ताओं ने दावा किया है‍ कि संबंध बनाने से पहले एस्प्रिन लेने वाली महिलाओं को लड़का होने की संभावना अधिक होती है। इस अध्‍ययन के नतीजे जर्नल ऑफ क्‍लीनिकल इन्‍वेस्टिगेशन में प्रकाशित किए गए हैं।

अमेरिका के Eunice Kennedy Shriver National Institute of Child Health and Human Development में शोधकर्ताओं ने यह हालिया अध्‍ययन किया। इसमें गर्भपात से गुजर चुकी 1,228 महिलाओं को संबंध बनाने से पहले एस्प्रिन की लो डोज दी गई। इनमें से एक तिहाई महिलाओं को लड़के हुए।

शोधकर्ताओं ने इस अध्‍ययन में उन महिलाओं को शामिल किया, जिनके गर्भपात का इतिहास रहा हो। उन्‍होंने संबंध बनाने के पहले इन महिलाओं को एस्प्रिन नामक दर्द निवारक दवा दी। पाया गया कि इसके बाद लड़का होने की संभावना एक तिहाई बढ़ गई।

1 2
No more articles