90 फीसदी महिलाओं के साथ होती है अश्लील हरकत!

90 फीसदी महिलाओं के साथ होती है अश्लील हरकत!

90 फीसदी महिलाओं के साथ होती है अश्लील हरकत! महिलाओं के प्रति अपराध दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है। महिलाएं घर से बाहर ही नही बल्कि घर के अंदर भी किसी ना किसी रूप में यौन उत्पीड़न की शिकार होती ही है और इस बात को साबित करता है हाल ही में किया गया एक सर्वे, जिसके तहत भारत की 90 फीसदी महिलाएं किसी ना किसी रूप से यौन उत्पीडऩ की शिकार हो रही है।

महिलाओं के प्रति बढ़ रही ऐसी यौन हिंसा के विरोद्ध महिलाएं अक्सर आवाज नही उठाती, जिसकी वजह से अपराध करने वालों को ऐसा करने में जरा भी हिचकिचाहट नही होती। सर्वेक्षण के अनुसार 37 प्रतिशत विवाहित महिलाएं अपने पतियों द्वारा शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार होती हैं। सर्वे में शामिल 42 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि पुरुष, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ को मनोरंजन का साधन मानते हैं तथा 58 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि पुरुष हमेशा महिलाओं के साथ यौन सम्बन्ध बनाने को तैयार रहते हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार 78 प्रतिशत महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी भी नहीं होती है। सार्वजानिक स्थान पर महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीडऩ के गवाह 88 प्रतिशत पुरुष भी होते हैं पर वे चुपचाप इसे देखते रहते हैं।

1 2
No more articles