महिला की कार से 2 बच्चों की मौत

महिला की कार से 2 बच्चों की मौत, 15 हज़ार में मिली ज़मानत । रविवार दोपहर मुंबई नेवी नगर इलाके में कार चलाना सीख रही एक महिला ने दो बच्चों को कुचल दिया जिनकी मौत हो गई। दोनों भाई थे और एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 12 साल थी। वो एक सैन्य अधिकारी के बेटे थे। कार चला रही महिला एक लांस नायक की पत्नी है। दोनों बच्चों को कुचलने के बाद उनकी कार एक पेड़ और दीवार से टकरा गई। दोनों बच्चों को कार के नीचे दबा हुआ पाया गया। दुर्घटना के समय दोनों बच्चे साइकल चला रहे थे।

पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी महिला का नाम संगीता कुमारी रॉय (35) है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत गहरी चोट पहुंचाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय संतोष संगीता को कार चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था। सेना में ही काम करने वाले आर वी जाधव ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

1 2
No more articles