सूर्य की आराधना करने से बहुत फल मिलता है। सूर्य को नमस्कार करने का मतलब सभी देवताओं को नमस्कार करना। रोजाना भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए, इससे बुद्धि, सिद्धि, धन, वैभव, सौभाग्य और आरोग्य मिलता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि सूर्य को रोजाना जल चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और घर में संपन्नता आती है।

महाभारत की कथा के अनुसार कर्ण न‌ियम‌ित रूप से सूर्य की अराधना करते थे और सूर्य को जल का अर्घ्य देते थे। वहीं भगवान राम की भी कथा म‌िलती है, वह भी हर द‌िन सूर्य को जल देकर उनकी पूजा करते थे। शास्‍त्रों में भी कहा गया है क‌ि हर द‌िन सूर्य को जल देना चाह‌िए।

1 2
No more articles